शुक्रवार को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व


गाजीपुर: शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु व सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सुबह सूर्योदय से पहले व्रत आरंभ होता है और रात को चांद के दर्शन के बाद पूजा-अर्चना कर व्रत तोड़ा जाता है। शाम को महिलाएं सोलह श्रृंगार कर समूह में माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं तथा करवा चौथ की कथा सुनती हैं।सरगी की परंपरा भी इस दिन विशेष महत्व रखती है। व्रत रखने वाली महिलाओं की सास सूर्योदय से पहले मिठाई, फल, मेवे, कपड़े और पकवानों से भरी सरगी की थाली देती हैं। चांद निकलने पर महिलाएं छलनी से पहले पति का चेहरा, फिर चांद का दर्शन कर अर्घ्य अर्पित करती हैं। इसके बाद पति अपने हाथों से जल पिलाकर व्रत तुड़वाते हैं।

धार्मिक मान्यता है कि सबसे पहले माता गौरी ने भगवान भोलेनाथ के लिए यह व्रत रखा था। तभी से करवा चौथ का पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें