कुँअर मुहम्मद नसीम रजा सिकरवार को अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि (डॉक्टरेट) से किया जाएगा अलंकृत


सेवराई। राष्ट्रीय विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में कुँअर मुहम्मद नसीम रजा सिकरवार को अंतरराष्ट्रीय मानद उपाधि (डॉक्टरेट) से किया जाएगा अलंकृत। यूरो एशियन विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सीनेट और मानद परिषद समिति के समक्ष रखे गए मानद उपाधि (पीएचडी) के लिए सेवराई तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर निवासी कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा सिकरवार को चयनित किया गया है। इन्हें आगामी 4 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। जो वर्तमान युग में सबसे प्रतिष्ठित मानद पुरस्कारों में से एक है।

यूरो एशियन विश्वविद्यालय स्टोनिया के द्वारा कुंअर मुहम्मद नसीम रज़ा सिकरवार को उनके उत्कृष्ट कौशल और ज्ञान के माध्यम से समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए मानद उपाधि से अलंकृत किया जाना है। बताते चलें कि जनपद गाजीपुर के ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षणकर्ता है एवं दुर्लभ वस्तुओं के संग्रह कर एक संग्रहालय स्थापित कर दिया। “राष्ट्रीय विरासत के संरक्षण” को बचाने में इनका योगदान अतुलनीय है। जिनको पूर्व में भी दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड एवं एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में जगह पा चुके हैं।

यूरो एशियन विश्वविद्यालय, स्टोनिया का उद्देश्य एक बेहतर विश्व के लिए लोगों, विचारों और कार्यों को प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय धरोहर संरक्षण के क्षेत्र में कुंअर मुहम्मद नसीम रज़ा सिकरवार को मानद उपाधि से सम्मानित होने की सूचना पर जनपद सहित देश प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें