जमानिया। प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-05 के तहत मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के द्वारा विकास खण्ड जमानिया के ग्राम सभा दरौली में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया।
महिला मंगल दल महिलाओं के सदस्यों द्वारा महिला अधिकार एवं उनके स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया गया।तथा साथ ही महिलाओं को सशक्त करने संबंधी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
खेल युवा कल्याण अधिकारी किशन चंद ने महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने आपात स्थिति में काम आने वाले हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। इनमें वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, सीएम हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 शामिल हैं। साथ ही वन स्टॉप सेंटर-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, स्वास्थ्य सेवा-102 और एम्बुलेंस सेवा-108 के बारे में भी बताया गया। छात्राओं को जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच, बैड टच आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला मंगल दल के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं/महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें स्वावलंबी बनाना था।