अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई


भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक तिवारी ” पंकज” के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित किया और भारत की विचारधारा और विकास यात्रा में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आलोक तिवारी ने कहा भारत वर्ष की महान और गौरवशाली संस्कृति को समय-समय पर अनेक महापुरूषों ने अपने चिंतन एवं दर्शन से समृद्ध किया है, ऐसे ही एक महान और आदर्श व्यक्तित्व हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा, समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी आधुनिक भारत के एक संत तुल्य व्यक्तित्व थे। उनका सामाजिक, आर्थिक, दार्शनिक, आध्यात्मिक और राजनैतिक चिंतन, राष्ट्रवाद और सामाजिक समानता पर आधारित था। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना पर आधारित उनका एकात्म मानववाद का दर्शन आधुनिक संदर्भ में आज भी मानव जाति के लिए पथ प्रदर्शक है। देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत काम आने वाले हैं।

सदर पूर्वी के मंडल उपाध्यक्ष सतीश राय ने कहा पंडित दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद भारतीय जन-जीवन की आवश्यकताओं और चेतना के अनुरूप एक समग्र और संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करता है। उनका मानना था कि पूँजीवाद और साम्यवाद जैसी पाश्चात्य विचारधाराएँ भारतीय समाज के अनुरूप नहीं हैं, क्योंकि इन विचारधाराओं में या तो व्यक्तिवाद को सर्वोपरि रखा गया है या फिर व्यक्ति को राज्य का उपकरण मान लिया गया है. वास्तव में व्यक्ति, समाज, प्रकृति और ईश्वर के बीच एकात्मता और समन्वय होना चाहिए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत है और शरीर मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलित विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस मौके पर मनिहारी द्वितीय के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश दुबे, रिशु पांडेय, रामाश्रय यादव, रांशु, कार्तिक पाण्डेय, खुर्शीद आलम सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें