पिछले दिनों गाज़ीपुर निवासिनी एक मरीज रमिता देवी की अचानक तबियत खराब होने पर बी एच यू हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहाँ मरीज की हालत चिंतजानक थी जाँच होने पर डॉक्टर ने बताया कि दोनो वाल्ब खराब है। तत्काल ऑपरेशन करना पड़ेगा।
चुंकि तत्काल पांच लाख रुपये का इंतजाम करना मरीज के परिवार के लिए बहुत मुश्किल कार्य था।
फिर वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनैतिक विश्लेषक दुर्गेश उपाध्याय के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत कराई गई। मरीज के परिवार वालों से मुसीबत में खड़ा होकर सहयोग करने हेतु दुर्गेश उपाध्याय का हार्दिक आभार जताया।
परिवार के मुखिया सुनील राय ने उपाध्याय जी का आभार जताते हुए जानकारी दिया कि समय से मुख्यमंत्री कोष से धन मिल जाने से जल्दी ही ऑपरेशन करा लिया जायेगा। जिससे मरीज को राहत मिल सकेगी।