आगामी पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार को शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराने को लेकर क्षेत्राधिकार कासिमाबाद अनुभव राजर्षि के नेतृत्व में बुधवार के दिन देर शाम पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। लोगों ने बैठक में त्योहार पर बिजली, पानी, साफ सफाई व ताजिया की जाने वाले रास्ते में गड्ढे के मुद्दे को उठाया जिसको लेकर साफ सफाई की व्यवस्था में शिकायत दूर करने की बात कही गई। वहीं कासिमाबाद कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने त्योहार संबंधित जानकारी लेते हुए कहा कि कोई नई परंपरा लागू नहीं होगा जो पहले से परंपरागत पर्व को मनाया जाता था उसी प्रकार त्योहार को मनाया जाएगा।
इस तरह सभी मिलजुल कर आपस में खुशी-खुशी पर्व को मनाये किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें यदि कोई अराजक तत्व गड़बड़ी करता है तो हमारे नंबर पर सूचना दे सकते हैं उस अराजक तत्वों के साथ विधि कार्रवाई की जाएगी कोई किसी तरह की लापरवाही अक्षम्य होगी।
इस अवसर पर अरविंद प्रजापति, मुस्तफा खान, जोगेंद्र राम, नुरुल्लाह अंसारी, शाहनवाज शाह, रियाजुद्दीन अंसारी, कालिका यादव, राजेश वर्मा, रामायण गुप्ता, रिजवान खान, सत्य प्रकाश बरनवाल, नौशाद अयान, सत्य प्रकाश बरनवाल, नौशाद अयान आदि मौजूद रहे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर पीस कमेटी की बैठक मिल जुलकर सद्भाव पूर्ण वातावरण में मनाएं त्यौहार- एसओ बहादुरगंज
