बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची मददः गाजीपुर में भाजपा नेता ने बांटी राहत सामग्री


गाजीपुर: जनपद के करंडा विकासखंड में बाढ़़ से प्रभावित कई गांवों में राहत सामग्री का वितरण किया गया। दीनापुर, महाबलपुर, बडहरिया और सोकनी जैसे गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं।
सदर एसडीएम और तहसीलदार की देखरेख में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सुनील सिंह मौजूद रहे। उन्होंने ‘प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की।
सुनील सिंह ने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी जरूरत होगी, वह सब उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला संयोजक नितीश दुबे, हर्ष सिंह और गुडी सिंह भी उपस्थित रहे। प्रशासन और भाजपा नेताओं ने
मिलकर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें