गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि से कई सम्पर्क मार्ग पानी से डूबे 


गाजीपुर: भांवरकोल में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे इलाके के कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं। जलस्तर बढ़ने से कटान रोधी कार्य भी प्रभावित होने के साथ ठप हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग द्वारा गंगा किनारे हो रही कटान को रोकने के लिए बाढ़ आने से पहले कार्य को शुरू कराया होता। तो अबतक कार्य पूर्ण हो गया होता। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि होने से शेरपुर कलां गांव से से आमघाट एवं बीरपुर को जोड़ने वाली सड़क पर दो फीट पानी बह रहा है। जिससे आवागमन ठप पड़ गया है। विशेषकर रूप से गांव के सिवान में बने डेरों पर में आने जाने में काफी दुश्वारियों होने लगी है। बताया जाता है। कि गंगा नदी के जलस्तर में से वृद्धि होने से दियारा जाने वाले कई रास्ते जलमग्न हो गये है। उधर फिरोजपुर में बाढ़ का पानी दलित बस्ती में प्रवेश करने लगा है। बाढ़ का पानी धर्मपुरा से आगे आमघाट, रानीपुर पखनपुरा होते हुए कुंन्डेसर से आगे बढ़ गया है। जिसके चलते भांगड़ किनारे के खेतों में बोई गई फसल डूबने लगी है। वहीं गंगा नदी किनारे पलिया बुजुर्ग गांव में बोई गई परवल की फसल डूब गई है। जिसके चलते किसान परेशान नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर में वृद्धि होती रही तो शीघ्र ही दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी से घिरे जाएंगे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें