गाजीपुर: बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य 10 कार्यकर्ताओं पर जनपद वाराणसी के सिगरा थाने में दर्ज मुकदमे से पूरे प्रदेश व देश के कांग्रेसियों में आक्रोश है।आज जनपद गाज़ीपुर के सरयू पाण्डेय पार्क में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रोष जताते हुए राज्यपाल के नाम से सदर तहसीलार को पत्रक दिया गया। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यह ज्ञापन सौंपा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से जो भी फर्जी मुदकमे दर्ज किए गए हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए।
क्या कहना है प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस शशांक उपाध्याय का?
प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस शशांक उपाध्याय का कहना है कि “भाजपा सरकार तानाशाह हो गई है जनता से जुड़ी जन समस्याओं को जब भी उठाया जाता है तो सरकार डराने धमकाने के लिए फर्जी एफ आई आर दर्ज कराती है। कांग्रेस पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है यह ना कभी किसी से डरी है ना कभी डरेगी।
पत्रक देने क्रम में प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस शशांक उपाध्याय, महिला जिलाध्यक महबूब निशा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी डा० मार्कण्डेय सिंह, कमला यादव, शौकत सिद्दकी, रिजवाना बेगम, राजेश उपाध्याय व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
