सादात में ब्लाक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ जागरूकता रैली को खण्ड शिक्षा अधिकारी नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


सादात।-गाज़ीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के परिषदीय विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन, ठहराव और शैक्षिक संप्राप्ति के लक्ष्य को लेकर शनिवार को ब्लाक स्तरीय ‘स्कूल चलो अभियान’ जागरूकता रैली निकाली गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय सादात से शुरू हुई इस रैली को खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बैंड-बाजा और डीजे के साथ निकली इस रैली में 13 न्याय पंचायतों के लगभग दो सौ पुरुष शिक्षक और आधा दर्जन से अधिक महिला शिक्षिकाएं अपने वाहनों पर सवार होकर पूरे ब्लॉक का भ्रमण किए। रैली सादात से बौरवां चट्टी तक दस किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद माहपुर, भीमापार, मखदुमपुर, मंगारी और मलौरा के लिए आगे बढ़ी।

इसके बाद रैली मिर्जापुर, प्यारेपुर, बहरियाबाद, रायपुर से होते हुए टांडा और मजुई होते हुए पुनः सादात में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान डीजे पर ‘हर घर में एक दीप जलेगा’, ‘हर बच्चा स्कूल चलेगा’ और ‘शिक्षा है अनमोल रतन’ जैसे नारे गूंजते रहे।

रैली में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष संजय कश्यप, अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव सहित सुबाष सिंह यादव, श्रीराम विश्वकर्मा, संतोष कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुशील चौबे, पंकज यादव, पूजा मिश्रा, सुमन चौहान, सावित्री यादव, अनिता यादव, संजय प्रताप बरनवाल, शैलेंद्र शर्मा, नरेंद्र यादव, अखिलेश प्रसाद, राम अवध यादव, शीतला यादव, जितेंद्र कुमार, अच्छे लाल यादव और राम धनी चौहान सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें