पीजी कॉलेज में ABVP का धरना, छात्रों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन


 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पीजी कॉलेज के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रांत कार्यकारणी सदस्य ईशान ने बताया कि कॉलेज परिसर में लंबे समय से साफ-सफाई की व्यवस्था खराब है तथा छात्रों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा बाहरी विद्यार्थियों के अनियंत्रित प्रवेश से भी कॉलेज का माहौल प्रभावित हो रहा है।आए दिन बाहरी विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यार्थी भी सोशल मीडिया पर कैंपस में रील में लगे हुए हैं।

नगर मंत्री वायु पाठक ने बताया कि साइकिल स्टैंड शुल्क में अनियमितता पाया गया है। साइकिल स्टैंड फीस देने के बाद भी अलग से उसकी वसूली की जाती है।जिससे छात्रों के साथ आर्थिक शोषण होता हैं। वही महाविद्यालय में सैकड़ो विद्यार्थियों का परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित दिखाया गया है।जिसके कारण रिजल्ट में एब्सेंट दिखाया गया है। जिसके कारण विद्यार्थी अपने समस्या के लिए दौड़ रहे हैं।इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

धरने के दौरान परिषद पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।उक्त अवसर पर नगर मंत्री वायु पाठक, शुभम शाहू,राहुल यादव,प्रीति,विपुल आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें