संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
जमानियां) गाजीपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत ग्रामसभा सोनवल (मूरतपुरा), में सम्राट अशोक क्लब द्वारा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम सिंह (सेवानिवृत सूबेदार मेजर) ने की, जबकि मुख्य अतिथि संतोष कुशवाहा (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जमानिया) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में धनंजय मौर्य, नंदकुमार कुशवाहा (प्रधान प्रतिनिधि, गोंहदा) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन मौर्य ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सम्राट अशोक क्लब द्वारा किया गया।
वक्ताओं में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता रामेश्वर कुशवाहा ने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके अलावा अन्य कई वक्ताओं ने सम्राट चंद्रगुप्त के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके आदर्शो पर चलने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में श्रीराम सिंह (सेवानिवृत सूबेदार मेजर), संतोष कुशवाहा (ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जमानिया), रामेश्वर कुशवाहा, धनंजय मौर्य, नंदकुमार कुशवाहा (प्रधान प्रतिनिधि, गोंहदा), विपिन मौर्य, मोहन कुशवाहा, दर्शन यादव (पूर्व प्रधान सोनवल), रविकांत कुशवाहा, रविकांत राय, लल्लन कुशवाहा, रामू कुशवाहा, तारकेश्वर कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, दर्शन यादव (पूर्व प्रधान सोनवल),सावित्री सिंह और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
