ओमप्रकाश राजभर ने किया एप्रोच मार्ग का शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री ने गिनाई विकास कार्यों की उपलब्धियां


बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय ओमप्रकाश राजभर द्वारा एप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्यक्रम गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के मोड़ अम्बेडकर तिराहा के पास विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं की उपस्थिति रही।

शिलान्यास के दौरान मंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही, मार्ग के सुंदरीकरण से इलाके की सौंदर्यात्मक छवि भी बेहतर होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही साथ मंत्री ने मां चंडी धाम परिसर में सुंदरीकरण के लिए 1 करोड़ 43 लाख रूपये की चर्चा की, उन्होंने यह भी बताया कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और इसी क्रम में सड़कों, पुलों एवं अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इस परियोजना के पूर्ण होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ एवं मजबूत बनी रहे।

अंत में मंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी ऐसी योजनाएं लागू की जाती रहेंगी। मंत्री ने कहा कि 9 साल के कार्यकाल में किसी संस्था को पैसा नहीं दिया गया ,गरीबों के गांवों में विकास के कार्य कराए गए, विकास कार्यों की बात करते हुए कि मंत्री ने मरदह से कुतुबपुर रोड, मटेहू से सलामतपुर तक, बहराइच में आर टी आई कॉलेज,आदि विकास कार्यों की चर्चा की।इस दौरान रामायण गुप्ता, फैजान खान,दिनेश राय,पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश अकेला,सुहेलदेव जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राजभर,विपिन बिहारी सिंह, पट्टू बर्नवाल, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें