देवली सलामतपुर۔ क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान गोपीनाथ पी.जी. कॉलेज में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। और बाकायदा साक्षात्कार के द्वारा पात्रों का चयन किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 174 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ, जो कि महाविद्यालय के लिए बेहद गर्व का विषय है।
गोपीनाथ पी जी कॉलेज के प्रबंधक शिवम त्रिपाठी ने महाविद्यालय परिवार सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है।
यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। इस अवसर पर डॉ सुधा त्रिपाठी,शिवम त्रिपाठी
डॉ चंद्रमणि पाण्डेय,
डॉ गिरीश चंद्र,डॉ प्रतिमा पाण्डेय, वरुणेश पाण्डेय, मुनव्वर अली, सौरभ वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
