ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन में 4 ब्लॉक प्रभारी मॉडरेटर मनोनीत, संगठन विस्तार में आई तेजी


ब्लॉक कार्यकारिणी 15 अप्रैल तक हर हाल में हो पूरी- जितेंद्र राय बबलू- राष्ट्रीय महासचिव

 

संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय 


गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मीडिया सेल प्रभारी सुधीर राय ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में जिला स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला गठन प्रभारी प्रमोद राय एवं जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय की संस्तुति पर संगठन के विस्तार और सक्रियता को बढ़ाने के लिए जनपद के कुल 16 ब्लॉकों के प्रभारी की रिपोर्टिंग निगरानी हेतु 4 ब्लॉक प्रभारी मॉडरेटर मनोनीत किए गए है। प्रत्येक प्रभारी मॉडरेटर को निगरानी हेतु 4 ब्लॉकों की जिम्मेदारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि यह कदम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नवमनोनीत ब्लॉक प्रभारी मॉडरेटर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक प्रभारियों की मॉनिटरिंग करेंगे और संगठन की नीतियों व उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

जिला गठन प्रभारी प्रमोद राय ने कहा कि संगठन का लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर सक्रिय टीम का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवमनोनीत ब्लॉक प्रभारी मॉडरेटर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

इस क्रम ब्लॉक प्रभारी मॉडरेटर ज्ञानेश्वर राय (जिलामहामंत्री) को •भांवरकोल ब्लॉक , •मुहम्मदाबाद ब्लॉक, • बाराचवर ब्लॉक एवं •कासिमाबाद ब्लॉक तथा ब्लॉक प्रभारी मॉडरेटर राकेश रंजन राय (जिला महामंत्री) को •मरदह ब्लॉक , •बिरनो ब्लॉक • जखनिया ब्लॉक एवं •मनिहारी ब्लॉक तथा सुनील राय ( जिला महामंत्री) को •सादात ब्लॉक, •सैदपुर ब्लॉक, • देवकली ब्लॉक, एवं •करंडा ब्लॉक तथा हिमांशु राय ( जिला महामंत्री) को •गाजीपुर सदर ब्लॉक, •जमानियां ब्लॉक ,• रेवतीपुर ब्लॉक, एवं •भदौरा ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू ने नवमनोनीत ब्लॉक प्रभारी मॉडरेटरो को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन का दायरा और अधिक विस्तृत होगा तथा समाजहित में संगठन की गतिविधियां और तेज होंगी। एवं सभी जिला पदाधिकारियों से 15 अप्रैल तक ब्लॉक कार्यकारिणी पूर्ण करने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें