न्याय पंचायत मनिया में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत भव्य रैली का आयोजन


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय 


भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत आज न्याय पंचायत मनिया में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा नोडल शिक्षक संकुल मु. आलिम हुसैन के नेतृत्व में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ एआरपी अमित राय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

 

रैली में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “शिक्षा है जीवन का आधार” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

 

यह रैली न्याय पंचायत के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें ग्रामीणों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराने एवं नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर शिक्षा के महत्व को समझाया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना तथा शिक्षा के प्रति जन जागरूकता फैलाना रहा। रैली में शिक्षक संकुल रविशंकर राय, प्रवीण ठाकुर एवं शिक्षक दिनेश राय, अजहर अली मोबीन, सलमान खान, अरुण राम, रमेश राम, अक्षय राय, रामकुबेर, प्रमोद, प्रदीप राय, संदीप, रीतू राय, त्रिलोचना, नम्रता राय आदि के साथ न्याय पंचायत के बहुत से शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहे। इस रैली के सफल आयोजन से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश गया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा के प्रसार हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें