नंदगंज (गाज़ीपुर)। क्षेत्र के ग्रामसभा बाघी में बिजली के तार से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना में श्री दधिबल बिन्द, श्री प्रदुमन उर्फ पारु बिन्द तथा रज्जन बिन्द को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही गाजीपुर सदर विधानसभा से विधायक जयकिशुन साहू मंगलवार को मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाते हुए तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा सपा किसानों के हर दुख दर्द में साथ खड़ी है और हमेशा रहेगी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, विधायक प्रतिनिधि आदित्य यादव, सेक्टर प्रभारी सिंघासन यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव रामविजय यादव अभिषेक यादव बचनू यादव प्रवीन कुमार धिरेन्द्र कुमार धीरु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के नेता महासचिव 375 गाजीपुर सदर विधानसभा समाजसेवी अंजनी कुमार गौरव प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य देवकली चतुर्थ ने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में किसानों के साथ खड़े होना बेहद सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा, मैं भी अपने स्तर से पीड़ित किसानों की हर संभव मदद करूंगा। विधायक जी का यह कार्य न केवल प्रशंसनीय है बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी आगे आकर सहायता करने के लिए प्रेरित करता है।
विधायक जयकिशुन साहू ने इस अवसर पर कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनका हरसंभव सहयोग करती रहेगी।
