भांवरकोल । गुहाराज निषाद जयंती पर गंगा आरती और गंगा पूजन का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। इसके साथ ही अनवरत 24 घंटे अखण्ड ज्योति जलाया गया और विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चन किया। क्षेत्र के शेरपुर, पलियां बुजुर्ग बीरपुर आदि गंगा घाटों पर सुबह से ही रंग-बिरंगे परिधानों में मछुवा समुदाय की महिलाएं एवं पुरूष गाजे बाजे के साथ गंगा घाट पहुंचे । मां गंगा को सेहरा चढ़ाकर मां गंगा का विशेष आरती तथा पूजन अर्चन किया। ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहले की तरह ही गुहाराज निषाद जयंती के साथ मां गंगा का पूजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजन किया गया। यह अयोजन गंगा किनारे बसे गांव के निषाद (चौधरी) बंधुओं ने निषाद जयंती के साथ मां गंगा का विशेष रूप से पूजा अर्चन किया जाता है। जिससे मां गंगा के जल में प्रवाहित होने वाले नावों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका नहीं रहती है। मां गंगा हम सबकी सुरक्षा के साथ ही किसी प्रकार की आने वाले समस्या से भी निजात एवं रोजी-रोटी दिलाती हैं। इस मौके पर निषादराज गुहाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने महाराज गुहाराज के आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। शाम को आयोजित दो गोला चैता गायन कार्यक्रम में लोगों ने भरपूर आनंन्द उठाया। इस मौके पर सन्तोष चौधरी , रबींद्र चौधरी, , छट्ठू चौधरी मगरु चन्द्रमा चौधरी, तुलसी चौधरी सन्देश चौधरी,रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
गुहाराज जयन्ती पर गंगा आरती एवं पूजन अर्चन धूमधाम से सम्पन्न
