ताज पब्लिक स्कूल ताजपुर गाजीपुर के प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि बक्सर से आए वन विभाग के रिटायर्ड साबित रोहतस्वी रहे।सभा का आरंभ करते हुए विद्यालय के डायरेक्टर डॉक्टर मसूद अहमद अहमद ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि हर बच्चों की अलग-अलग प्रतिभा होती है कोई पढ़ाई में अच्छा होता है तो कोई खेल में अच्छा होता है और किसी को कला पसंद होती है। कोई अच्छा भाषण देता है। आवश्यकता है ऐसे बच्चों को पहचान कर उन के पसंद के अनुसार उनका मार्ग दर्शन करना। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ अच्छे संस्कार , दूसरों के दुख दर्द समझने की क्षमता को बढ़ावा देना आवश्यक है। केवल अपने लिए सोचना जीवन नहीं बल्कि सभी के दुख दर्द में भागीदार रहना जीवन है। कार्यक्रम में पधारे आगंतुकों में पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण किए क्षेत्र के होनहार सपूत शुभम बरनवाल का स्वागत एवं अभिनंदन के साथ सम्मान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र सिंह ने विद्यालय के विद्यार्थियों को सफ़लता पर बधाई देते हुए विद्यालय के द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। अपने संबोधन में शुभम् बरनवाल ने एक सामान्य विद्यार्थी जीवन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह आवश्यक नहीं कि एक समान्य विद्यार्थी पीसीएस या कोई अन्य परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सकता। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन , एकाग्रता और परिश्रम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा। उनके साथ आए उनके साथी लोको पायलट जितेश राय ने बच्चों के संबोधित करते हुए कहा कि एक बिल्कुल साधारण सा विद्यार्थी भी अगर ठान ले तो वह कोई भी प्रायोजित परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकता है। सभा के मुख्य अतिथि साबित रोहतासवी ने अपने भाषण का आरंभ रामचरित मानस की चौपाइयों से की और बच्चों को प्रातः काल उठ कर पढ़ने और जल्दी सो जाने की ताकीद की। उन्होंने अपने भाषण में सामाजिक कर्तव्य का पालन करने पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान युग में मां बाप की सेवा और गुरु का सम्मान किसी भी विद्यार्थी को कामयाबी दिला सकता है। गुरु और मां-बाप अपने बच्चों को जो दुवाएं देते हैं वह ईश्वर रद्द नहीं करता। उन्होंने भारत को विश्व का सब से अच्छा देश बताते हुए कहा कि यहां हिंदू , मुस्लिम,सिख, ईसाई सभी इस देश के वासी हैं और बच्चों को सद्भावना के साथ समाज और देश के विकास में अपना योगदान देना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपिन बिहारी सिंह ने शुभकामनाओं के साथ विद्यालय के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया। सभा के अध्यक्ष जनता जनार्दन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नर्वदेश्वर राय ने शुभम् बरनवाल को शुभकामना देते हुए कहा कि यह उपलब्धि की पहली सीढ़ी है और भविष्य में और भी सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और विद्यालय की सभी गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा। अंत में सभी मेघावी छात्र और छात्राओं को सर्टिफिकेट और मेडल दिया गया। इस के अलावा अलग अलग हाउस के बीच हुई खेल कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किया गया। जिस में सभी खेल को मिला कर रेड हाउस दूसरे और येलो हाउस पहले नंबर पर रहा। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मसूद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ताज पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
