नंदगंज(गाजीपुर) 5 अप्रैल रविवार को नगर के कान्हा हवेली में रविवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली जहां व्यापार मंडल के तत्वावधान में मेदांता ग्रुप लखनऊ द्वारा निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी की धर्मपत्नी श्रीमती दुर्गेश नंदनी के कर कमलों द्वारा किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
इस अवसर पर मेदांता ग्रुप से आए डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ ने स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया। कुल 90 मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता का सकारात्मक संदेश गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री राधे कृष्णा ज्वेलर्स के प्रोपराइटर श्री बनारसी अग्रहरि द्वारा किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल, युवा व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल एवं सर्राफा व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रिंकू अग्रवाल, सत्य प्रकाश, सुप्रोतिम बागची, संतोष वर्मा, संदीप जायसवाल, प्रिन्स अग्रवाल, सुधीर केशरी, आकाशदीप, विशाल चौरसिया, राजा हुसैन, गोपाल वर्मा एवं सोनू गुप्ता की सहभागिता रही।
मेदांता ग्रुप के मार्केटिंग हेड श्री अजीत पांडे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए निकट भविष्य में एक और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया।
वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि उनकी धर्मपत्नी द्वारा शिविर का उद्घाटन कराना महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।
मेदांता ग्रुप के मार्केटिंग हेड श्री अजीत पांडे ने आए हुए पत्रकारों व सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए शीघ्र ही दूसरा कैंप लगवाने का जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी गुड्डू जी से वादा किया ।
पत्नी के कर कमलों से हुआ शुभारंभ मेदांता ग्रुप लखनऊ द्वार गाज़ीपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, समाज सेवा का दिया संदेश
