सरगना सरस गुप्ता की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, आवास पर छापा


शादियाबाद (गाजीपुर)। फर्जी जीएसटी और इनकम टैक्स अधिकारी बनकर दुकानदारों से वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ी गई टीम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल के बाद शनिवार को जेल भेज दिया गया, जबकि मास्टरमाइंड सरस गुप्ता फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आवास पर छापेमारी भी की गई।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन बुक की गई इनोवा क्रिस्टा कार से कस्बे में पहुंचे थे। उन्होंने दुकानों पर जाकर खुद को जीएसटी और इनकम टैक्स अधिकारी बताते हुए फर्जी आईडी कार्ड दिखाए और स्टॉक व कागजात जांच के नाम पर मोटी रकम की वसूली की। विरोध करने पर कार्रवाई और भारी जुर्माने का डर दिखाकर व्यापारियों को धमकाया गया।एसपी सिटी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए,ताकि व्यापारियों में व्याप्त भय खत्म हो सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें