शादियाबाद (गाजीपुर):
फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर व्यापारियों से वसूली करने वाले गिरोह की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय व्यापारियों में राहत और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अहमद के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने पर व्यापारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश केशरी गाजीपुर से पहुंचकर उपस्थित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सभी बाजारों में व्यापार मंडल का मजबूत संगठन तैयार किया जाना चाहिए, ताकि व्यापारियों की हर समस्या पर संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा रहे और कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करे।
इस अवसर पर शादियाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अहमद ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यापारियों की सेवा करना है। पद रहे या न रहे, वह हर परिस्थिति में व्यापारी भाइयों के साथ खड़े रहेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी इरफान अजहरी,सन्नी जायसवाल, शाहिद सिद्दीकी,कल्लू मोदनवाल,फुरकान सेठ,राहुल गुप्ता,अनूप सेठ,आफताब अंसारी अपोलो,डॉ. आर. के. मौर्या,डॉ. संजय कुशवाहा,डॉ. संतोष गुप्ता, ग्राम प्रधान रियाजुद्दीन सिद्दीकी, अनवारूल हक, गोपाल कश्यप, नुरुल्लाह अहमद, शक्ति चौबे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रधान पद प्रत्याशी योगेश यादव (गोरारी), जिला पंचायत प्रत्याशी अखिलेश यादव और फुरकान खान अपने सहयोगियों के साथ समारोह में शामिल हुए और व्यापार मंडल पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू अहमद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों का यह समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन युवा नेता कैफ सिद्दीकी ने किया,व सम्मान समारोह मोनू सोनकर के द्वारा किया गया
कुछ नाम छूट जाने पर आयोजकों ने सभी का सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया।
