शक्करपुर अंडरपास के प्रयास तेज, डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने NOC जारी होने पर SDM को दिया धन्यवाद


गाज़ीपुर: जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत शक्करपुर गांव में प्रस्तावित रेलवे अंडरपास निर्माण को लेकर अब तेजी देखने को मिल रही है। गांव के निवासी डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. हर्षिता तिवारी से मुलाकात कर अंडरपास निर्माण के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

डॉ. जितेंद्र प्रसाद पिछले लंबे समय से अपने गांव शक्करपुर में रेलवे अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। उन्होंने जुलाई 2025 से इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए प्रशासनिक एवं रेलवे स्तर पर लगातार पहल की है। उनके द्वारा किए गए निरंतर पत्राचार, दस्तावेजी कार्यवाही और अधिकारियों से समन्वय के चलते अब इस परियोजना में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल रही है।

इस दौरान डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने रेल मंत्रालय, डीआरएम वाराणसी तथा जिलाधिकारी गाज़ीपुर से भी कई बार मुलाकात कर शक्करपुर में अंडरपास निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उनके सतत प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि अब इस दिशा में प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ी है और एनओसी जारी हो चुका है।

डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे गांव के विकास, सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने बताया कि अंडरपास बनने से गांव के छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और रेलवे लाइन पार करने के दौरान होने वाले जोखिम में भी कमी आएगी।

उन्होंने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर शक्करपुर गांव को जल्द ही रेलवे अंडरपास की सौगात मिलेगी।

ग्रामीणों में भी इस निर्णय को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि वर्षों पुरानी मांग अब जल्द ही पूरी होगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें