गाजीपुर। सादात पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सूचना के आधार पर पुलिस बरहपार नरसतपुर पहुंची और वहां घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद थाने लाकर सख्ती से पूछताछ की गई। जिस पर उन्होंने स्वीकार किया कि वो क्षेत्र में चोरियां करते हैं। उन्होंने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी बरहपार तथा निखिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी सेमरौल बताया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किये गए सामानों को भी बरामद किया। जिसमें ल्यूमिनस बैटरी व इन्वर्टर सहित एक प्रिंटर, एक डीवीआर, वाई-फाई राउटर, 2 मॉनिटर, चार्जर, माउस, की-बोर्ड, यूपीएस, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया। ये सामान उन्होंने बीते 20 फरवरी की रात में बरहपार नसरतपुर कम्पोजिट स्कूल परिसर में चलने वाले गांव के पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी किया था। जिसके बाद प्रधान प्रतिनिधि नरेश भारती ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों शातिर चोरों को आवश्यक धाराओं में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने में चौकी इंचार्ज मखदुमपुर पुनीत चौधरी, कान्सटेबल गौरव रावत और शैलेष कुमार रहे।
सादात पुलिस नें चोरी की घटना का किया खुलाशा,चोरों को सामान सहित किया गिरफ्तार
