शिक्षक और समाज सेविका ने पेश की मिसाल: वृद्धाश्रम में मनाया बेटे का जन्मदिन


गाजीपुर। जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक शिवशंकर यादव और उनकी पत्नी व पूर्व सभासद रूबी यादव ने अपने पुत्र का जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। लंगड़पुर छावनी स्थित वृद्धजन आश्रम में असहाय बुजुर्गों के बीच केक काटकर और उन्हें जलपान कराकर इस दिन को यादगार बनाया गया।

इस अवसर पर दंपति ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की। आश्रम की प्रभारी ज्योत्सना सिंह ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में जब नैतिक मूल्यों का पतन हो रहा है, ऐसे कार्य समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता की सेवा करने की अपील भी की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें