सहायक निरीक्षक रमाशंकर यादव का कैंसर से निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार 


गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के शाहपुर उर्फ माधोपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव मड़ई निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सहायक निरीक्षक रमाशंकर सिंह यादव (57) का सोमवार भोर करीब 3:30 बजे कैंसर से निधन हो गया। वे पिछले डेढ़-दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे और कुछ दिनों से अपने पैतृक गांव में रहकर उपचार करा रहे थे।

परिजनों के अनुसार रमाशंकर सिंह यादव वर्ष 1988 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती हुए थे और वर्तमान में अमृतसर में तैनात थे। बीमारी के चलते पहले अमृतसर में इलाज चला, बाद में वाराणसी में उनका उपचार जारी रहा।

मृत्यु की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को भरौली गंगा घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माता मीरा देवी, पत्नी रिंपी देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें