सेवराई गाजीपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय-दानापुर रेल खंड पर गहमर और बारा हॉल्ट के बीच सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से बिहार के रहने वाले तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक चौसा पावर प्लांट में मजदूरी करते थे।
हादसे का कारण
लोको पायलट के अनुसार, तीनों युवक डाउन लाइन पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पटरी पर चल रहे थे। उसी समय सामने वाली ‘अप लाइन’ से एक दूसरी ट्रेन गुजर रही थी, जिसे देखकर वे हाथ हिला रहे थे। दोनों ट्रेनों के ड्राइवरों द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने के बावजूद वे ट्रैक से नहीं हटे, जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ।
मृतकों की पहचान: जयनाथ सहनी (33), मुजफ्फरपुर। पप्पू कुमार (33), वैशाली। गुलचंद कुमार (38), मुजफ्फरपुर।
गहमर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर गाजीपुर मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों और ग्रामीणों से ट्रैक पर न चलने की अपील की है।
