भांवरकोल। क्षेत्र के चंन्दनी गांव निवासी प्रतिभाशाली छात्र दिलजीत प्रजापति पुत्र संतोष प्रजापति ने 2026 जैम परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 416 प्राप्त की है। दिलजीत की इस सफलता से परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित आईं आईटी संस्थानों में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है। विशेष उल्लेखनीय है कि छात्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नर्सरी से ही चन्दनी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है, जहां से उन्हें मजबूत शैक्षणिक आधार और अनुशासन मिला। दिलजीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं नियमित अध्ययन को दिया। दिलजीत ने बताया कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो सकी है।
दिलजीत प्रजापति को मिली शानदार सफलता, एआई आर 416 रैंक किया हासिल
