संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
मुहम्मदाबाद / गाजीपुर । राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उधरनपुर निवासी ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा आज जिला कार्यकारिणी विस्तार के क्रम में तीन उपाध्यक्ष नामित किए गए हैं।
जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय द्वारा क्रमशः गाजीपुर तहसील के पारा गांव निवासी समाजसेवी प्रमोद राय, सेवराई तहसील के हसनपुरा गांव निवासी दीनबंधु राय पूर्व प्रधान एवं कासिमाबाद तहसील के सुरवत गांव निवासी प्रमुख व्यवसाई पवन राय को उपाध्यक्ष पद हेतु नामित किया गया है
मनोनयन का समाचार पाते ही ब्रह्मर्षि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। और लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोगों का कहना था कि इस नियुक्ति से ब्रह्मर्षि समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।
जिला अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने एक मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा कि संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा एवं कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए आज तीन व्यक्तियों को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है जल्दी ही अन्य पदों पर लोगों को मनोनीत किया जाएगा।
समाचार पाकर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की राष्ट्रीय, प्रदेश, और गाजीपुर इकाई और क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएं देने का सिलसिला अनवरत जारी रहा । इस मौके पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के गाजीपुर की टीम के साथ सैकड़ों क्षेत्रवासी फूल माला पहनाकर स्वागत के साथ बधाई दिए।
इस अवसर पर मनोनीत जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राय, पवन राय, एवं दीनबंधु राय ने संगठन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जिस भरोसे और विश्वास के साथ हम लोगों दायित्व दिया गया है। हम लोग हमेशा अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन कर्मठता और ईमानदारी से करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
समाज और संगठन के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों ने प्रमुख रूप से ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय, राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष कामेश्वर राय, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश नारायण सिंह, उपाध्यक्ष मुक्तिनाथ राय, उपाध्यक्ष सदानंद राय, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉक्टर दिवाकर राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिलेश राय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जयेश मिश्रा, संगठन मंत्री साकेत सिंह, राजीव राय राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शाही, प्रदेश संगठन मंत्री अंकुर राय, कृपाशंकर राय उधरनपुर, अजय राय गौरा , विवेकानंद राय , संतोष राय सेमरा सहित तमाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं इसके अलावा तमाम राजनयिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
