मण्डल सादात उत्तरी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कार्य कर्ताओं को प्रशिक्षण देने हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारंभ बहरियाबाद के कबीरपुर ग्रामसचिवालय में शुरू हुआ l कार्यक्रम का उद्घाटन रामनरेश कुशवाहा पूर्व जिला महामंत्री ने किया एवं अध्यक्षता अशोक पांडेय ने किया प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि अजय सहाय ने किया एवं अध्यक्षता ओमप्रकाश राम जिला उपाध्यक्ष ने किया तृतीय सत्र के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस नाथ राय एवं अध्यक्ष रामाश्रय मिश्रा रहे
पारस नाथ राय ने भारतीय जनता पार्टी के कार्य पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं कहा कि हमारा संदर्भ भारत है एवं भारत के विकास के लिए अग्रसर हैं
उपस्थित मुख्य अतिथि लोगों का सादात उत्तरी मण्डल अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू ने माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
मण्डल सादात उत्तरी के अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार दिन में 2 बजे तक चलेगा
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता में शिवपूजन चौहान, प्रद्युम्न राय, उपेंद्र सिंह, शोभनाथ यादव, सोनू सिंह , प्रदीप गोंड महामंत्री आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन मण्डल के पूर्व अध्यक्ष संदीप सिंह सोनू ने किया
