अलविदा जुम्मा पर मुहम्मदाबाद में अदा हुई नमाज, गूंजा अमन-चैन का पैगाम


मुहम्मदाबाद । रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुम्मा के अवसर पर क्षेत्र में गहरी आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। मुहम्मदाबाद कस्बे सहित आसपास के इलाकों की विभिन्न मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की।

जामा मस्जिद मुहम्मदाबाद, यूसुफपुर जामा मस्जिद, बिलाल मस्जिद इनायत पट्टी, फतेहबाग मस्जिद, तहसील गोलंबर मस्जिद, आतिशबाज मुहल्ला गौसिया मस्जिद, यूसुफपुर मछली बाजार मस्जिद समेत फखनपुरा, मच्छटी, महेशपुर और मिर्जाबाद की मस्जिदों में भी भारी भीड़ रही। नमाजियों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगीं।

इस दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ विभिन्न मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अलविदा जुम्मा की मुबारकबाद दी। वहीं, ईद-उल-फितर को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। मस्जिदों से ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा किए जाने की घोषणा की गई।

पूरे क्षेत्र में भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश गूंजता रहा, जिसने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें