सेवराई तहसील को मिलेगा अत्याधुनिक कार्यालय भवन, 11 करोड़ की परियोजना ने पकड़ी रफ्तार


सेवराई (गाजीपुर)। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग—स्थानीय तहसील कार्यालय के लिए अत्याधुनिक भवन—अब साकार होने की दिशा में तेजी से बढ़ती दिख रही है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग वाराणसी व गाजीपुर की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

निरीक्षण के दौरान शैलेंद्र कुमार (अवर अभियंता, वाराणसी) और संजीव कुमार (जेई, गाजीपुर) की टीम मौजूद रही। इस दौरान उपजिलाधिकारी संजय यादव और तहसीलदार सुनील कुमार सिंह भी मौके पर उपस्थित रहे और परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
गौरतलब है कि पूर्व में ओमप्रकाश सिंह के प्रयासों से सपा सरकार के दौरान सेवराई तहसील का लोकार्पण तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश सिंह ने 18 दिसंबर 2016 को किया था । उस समय आवासीय भवन तो बनकर तैयार हो गया, लेकिन 2017 में ओमप्रकाश सिंह को चुनाव हारने व सत्ता परिवर्तन के बाद कार्यालय भवन का निर्माण अधर में लटक गया था।
वर्ष 2022 में दोबारा ओमप्रकाश सिंह को विधायक बनने के बाद तहसील के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। पहले उपनिबंधन कार्यालय का शुभारंभ कराया गया और इसके बाद तहसील कार्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रयास तेज किए गए।
अब इन प्रयासों का परिणाम सामने आता दिख रहा है। भवन का प्रस्ताव तैयार हो चुका है और नक्शा भी अंतिम रूप ले चुका है। निरीक्षण के दौरान अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा ।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। टेंडर जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस भवन के बनने से क्षेत्र के लोगों को एक ही परिसर में बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकेंगी और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब सेवराई तहसील को एक आधुनिक और सुविधाजनक कार्यालय भवन जल्द ही मिलेगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें