शादियाबाद (गाजीपुर)।
केदार फौजदार पीजी कॉलेज गुरैनी, शादियाबाद में 9 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से हुआ। समापन अवसर पर स्वयंसेवकों ने गीत, नुक्कड़ नाटक एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश सिंह यादव, पूर्व प्राचार्य समता पीजी कॉलेज सादात (गाजीपुर) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामवृक्ष सिंह यादव, संस्थापक केदार फौजदार पीजी कॉलेज तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र यादव, प्रबंधक केदार फौजदार पीजी कॉलेज ने की। अतिथियों ने स्वयंसेवकों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सामाजिक सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन श्री बाबूलाल यादव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयराम सिंह यादव ने सात दिवसीय शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों की जानकारी देते हुए स्वयंसेवकों की सराहना की।
समारोह में उपप्राचार्य डॉ.धर्मेंद्र कुमार, प्रवक्ता बाबूलाल यादव, सुशील कुमार, अमित यादव, डॉ.विजय प्रकाश, नागेंद्र प्रजापति, जितेंद्र, राहुल, सुधीर यादव, अरविंद कनौजिया, विंध्याचल यादव, अमरजीत,अनुज सहित महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपनिदेशक डॉ.उपेंद्र कुमार यादव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी।
