नंदगंज (गाज़ीपुर)। समाजवादी जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने बताया कि पार्टी की प्रदेश कमेटी की बैठक 23 मार्च 2026 दिन सोमवार को अयोध्या (फैजाबाद) में आयोजित की जाएगी। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र मन चन्दा तथा प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह बैठक समाजवादी पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर पत्रकारिता प्रशिक्षण संस्थान (बंगला नंबर 4), मंडलायुक्त आवास के सामने सिविल लाइन, अयोध्या (फैजाबाद) में आयोजित की गई है।
प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने बताया कि बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।
उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचकर अपने-अपने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा अपने विचार और सुझाव दें, जिससे पार्टी की आगामी रणनीति को मजबूती के साथ तय किया जा सके।
