प्रेस क्लब गाजीपुर: 15 मार्च को जिला पंचायत सभागार में मनेगा होली मिलन समारोह


गाजीपुर।  प्रेस क्लब गाजीपुर के तत्वाधान में आगामी 15 मार्च  को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य  विशाल सिंह चंचल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम में जिले के तमाम गणमान्य व्यक्ति, प्रबुद्ध जन और पत्रकार साथी शिरकत करेंगे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के सभी सदस्य पत्रकारों को उनके नए परिचय पत्र भी वितरित किए जाएंगे।


 “हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेस क्लब गाजीपुर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देने के लिए होली मिलन का आयोजन कर रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी विशाल सिंह चंचल जी मौजूद रहेंगे।”  — शिवकुमार, अध्यक्ष प्रेस क्लब गाजीपुर

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें