महिला दिवस के अवसर पर जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन


कासिमाबाद (गाजीपुर) वाराणसी धर्म प्रान्त सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को बहादुरगंज मंडल के रामगढ़ मठिया स्थित पंचायत भवन परिसर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया और जश्न का माहौल बना दिया। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं और बालिकाओं ने लोकगीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं (Skits) के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। नाटकों के जरिए महिलाओं ने “अधिकार, न्याय और शिक्षा” के महत्व को दर्शाया, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव विभोर हो गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी उजागर करने का काम किया। वहीं पर महिला थाना कासिमाबाद की आरक्षी हेमलता पटेल ने महिलाओं को टोल फ्री नम्बर के प्रयोग हेतु जागरूक करने का प्रयास किया।

जागरूकता कार्यक्रम की मुख्य प्रेरणास्रोत और मंडल प्रभारी सिस्टर जासना ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी एकता और शक्ति का प्रतीक हैं। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। हमें अपनी कुरीतियों को पीछे छोड़कर शिक्षा और स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाना होगा।” उन्होंने महिलाओं को समाज में अपनी आवाज बुलंद करने और न्याय के लिए डटे रहने का आह्वान किया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति रही जिसमें मुख्य अतिथि थाना आरक्षी (कासिमाबाद) ने सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि श्री धनन्जय कुमार (ADO पंचायत कासिमाबाद) ने सरकारी योजनाओं के लाभ बताए जबकि सिस्टर सुनीता (प्रधानाचार्या, फातिमा स्कूल) ने महिला शिक्षा को समाज की नींव बताया। कार्यक्रम का संचालन कृतिका,नेहा एवं खुशी ने किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ता विजय, हेमलता, किरण देवी, मोहम्मद रिजवान,बैंक सखी, समूह सखी, सेंट जोसफ स्कूल के प्रधानाचार्य मिस अनीता तथा ग्राम प्रधान के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें