चांडीपुर गोलीकांड: पीड़ित परिवार से मिला AIMIM का प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन


नंदगंज (गाज़ीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चांडीपुर में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे 55 वर्षीय आस मोहम्मद नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सोमवार को आल इंडिया मजलिस ए इन्तहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) गाजीपुर यूनिट का एक प्रतिनिधिमंडल चांडीपुर गांव पहुंचा और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उच्च अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

डेलीगेशन टीम में एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष अबु जफर खान, प्रदेश सचिव शाह मोहम्मद हसन (पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश), जिला महासचिव दिलबर अली, खिदिरपुर के पूर्व प्रधान नसीम खान, रेवतीपुर ब्लॉक अध्यक्ष कुर्बान अंसारी तथा भदौरा प्रथम से जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी शकील खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें