महज 5 साल की उम्र में वारिस अंसारी ने रखा पहला रोजा, परिवार और गांव में खुशी का माहौल, देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआँ 


नंदगंज (गाज़ीपुर)। रमज़ान के पवित्र महीने में आस्था और इबादत की मिसाल पेश करते हुए ग्राम सभा बरहपुर के रहने वाले 5 वर्षीय वारिस अंसारी ने अपना पहला रोजा रखा। इतनी कम उम्र में रोजा रखने की उनकी लगन और उत्साह को देखकर परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला।

वारिस अंसारी, पिता मोहम्मद शमशाद अंसारी (शेरू) तथा दादा मोहम्मद अज़ीज़ अंसारी के पुत्र हैं। उन्होंने मात्र पांच वर्ष की उम्र में रोजा रखने की इच्छा जताई और पूरे दिन रोजा रखकर सभी को हैरान कर दिया। उनकी इस धार्मिक भावना और उत्साह को देखकर माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दी।

पहला रोजा रखने पर परिवार और आसपास के लोगों ने वारिस अंसारी को फूलों की माला पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उनके दादा मोहम्मद अज़ीज़ अंसारी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें एक हजार रुपये इनाम में दिए, जबकि माता-पिता ने भी पांच सौ रुपये देकर उनका हौसला बढ़ाया।

वारिस अंसारी नंदगंज स्थित सावित्री इंटरनेशनल स्कूल, बरहपुर में एलकेजी के छात्र हैं। शाम को रोजा खोलते समय उन्होंने अपने परिवार और प्रियजनों के साथ देश और समाज में अमन-चैन तथा भाईचारे की दुआ मांगी।

गांव के लोगों ने भी वारिस अंसारी की इस धार्मिक भावना और कम उम्र में रोजा रखने की लगन की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रमज़ान के इस पवित्र अवसर पर उनकी यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें