बंजर  भूमि पर डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा रखने से बढ़ी हलचल, प्रशासन ने समझाकर हटवाई मूर्ति


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के चकपहाड़ उर्फ महरूपुर गांव में अकृषक बंजर भूमि पर रखी गई भीमराव रामजी अंबेडकर की प्रतिमा को प्रशासन ने रविवार को ग्रामीणों से समझाइश के बाद सुरक्षित स्थान पर हटवा दिया। तहसीलदार महेंद्र बहादुर भारी पुलिस बल और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया।

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार आधी रात अनुसूचित समाज के कुछ लोगों ने मौजा महरूपुर की आराजी नंबर 179 की बंजर भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा रख दी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और रविवार को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की।

 

इस दौरान भाजपा नेता दिनेश वर्मा, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम और रामजी गिरि ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान का रास्ता निकाला। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रस्ताव मिलने के बाद वैधानिक प्रक्रिया पूरी कराकर अंबेडकर जयंती से पहले प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।

 

सहमति के अनुसार ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंधन समिति इस भूमि को अंबेडकर पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार कर राजस्व विभाग को देगी। इसके बाद खतौनी में जमीन अंबेडकर पार्क के नाम दर्ज होने के बाद नियमानुसार प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

 

मौके पर हल्का लेखपाल अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी, थानाध्यक्ष भांवरकोल संतोष राय, थानाध्यक्ष बरेसर सहित पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें