जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने लाखों रुपए की लागत से बने सिसी रोड का फीता काट कर जनता को किया समर्पित


सेवराई। जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सेवराई तहसील क्षेत्र के लहना ग्राम सभा के दयालपुर गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर सड़क को ग्रामीणों को समर्पित किया। यह सड़क दयालपुर गांव से काली मां मंदिर तक लगभग 300 मीटर लंबी और 5 मीटर चौड़ी है।

कार्यक्रम की शुरुआत में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तारकेश्वर सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव ने मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह का साफा बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकगीत कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तारकेश्वर यादव ‘गुड्डू’ के प्रयासों से मनरेगा के तहत बनी यह सड़क ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि इससे न केवल लोगों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि बाढ़ के दौरान पानी के दबाव को कम करने में भी मदद मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें दयालपुर स्थित काली मां मंदिर के सुंदरीकरण, मुसहर बस्ती में 25 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए करने, बीच टोला में 25 केवीए ट्रांसफार्मर को बढ़ाकर 100 केवीए करने, घटवारी माई की मूर्ति स्थापना, रविदास मंदिर निर्माण और पानी निकासी के लिए नाला निर्माण की मांगें शामिल थीं।

विधायक ने इन मांगों को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुभाष यादव, अखिलेश सिंह विक्की, शमशाद, भुवनेश्वर, श्री किशुन, सुरेश राम, राजा राम, सतन राम, श्री भगवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें