तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर,ट्रामा सेंटर रेफर


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मुख्य मार्ग (एनएच 124 सी) पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घायल छात्र की पहचान भदौरा गांव निवासी 20 वर्षीय हिमांशु राजभर पुत्र उपेंद्र राजभर के रूप में हुई है। हिमांशु देवकली मोड़ स्थित एक स्टील की दुकान पर काम करता है। गुरुवार देर रात वह साइकिल से घर लौट रहा था, तभी बसूका मोड़ के पास डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिमांशु साइकिल समेत दूर जा गिरा। उसके दोनों पैर टूट गए हैं और पेट व सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल हिमांशु को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज में लापरवाही बरती और अनावश्यक देरी की, जिससे हिमांशु की हालत और बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इस घटना से आक्रोशित सैकड़ों महिला-पुरुष सेवराई चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि डंपर चालक और वाहन के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

इस सम्बंध में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले में तहरीर मिला है आवश्यक अन्य विधिक कार्यवाई अमल में लाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें