चार दिनों से जला ट्रांसफार्मर, बिजली ठप होने से किसानों में आक्रोश


नंदगंज (गाज़ीपुर)। करंडा क्षेत्र के ग्राम सभा सौरम में सोती की मड़ई के पास लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 2 मार्च को शॉर्ट सर्किट के कारण जल गया। चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली न होने से गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है और खेतों में खड़ी फसल पानी के अभाव में सूखने लगी है। इसके कारण बच्चू की मड़ई, थाने के पूरा तथा सोती की मड़ई के ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अब तक ट्रांसफार्मर बदलने की कोई पहल नहीं की गई है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

गांव के जितेंद्र यादव, महेंद्र यादव, सत्यनारायण यादव, भानु बिंद, रामराज बिंद, छोटेलाल यादव, शिव कुमार यादव और कमलेश कुशवाहा सहित अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि किसानों की समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और लोगों को हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें