क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, 10 मार्च को निःशुल्क कैंपस इंटरव्यू


नंदगंज (गाज़ीपुर)। गाज़ीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के युवक-युवतियों के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। नोएडा की एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा दिनांक 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सुबह 09:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्रेमलता आईटीआई रामपुर माझा सैदपुर परिसर में निःशुल्क कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस कैंपस में गाज़ीपुर और आसपास के सभी गांवों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

कंपनी की ओर से 10वीं, 12वीं पास एवं किसी भी दो वर्षीय ट्रेड से आईटीआई पास बालक एवं बालिकाओं को अवसर प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 10वीं एवं 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सीटीसी 15,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है, जिसमें से पीएफ, ईएसआई व बोनस कटौती के बाद लगभग 11,000 रुपये इन हैंड प्राप्त होंगे। वहीं आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए 16,500 रुपये प्रतिमाह सीटीसी निर्धारित है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई, बोनस, 8 घंटे की ड्यूटी, अतिरिक्त कार्य पर डबल ओवरटाइम, निःशुल्क ट्रांसपोर्ट, कैंटीन, यूनिफॉर्म तथा साप्ताहिक अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी। कंपनी द्वारा प्रारंभिक तीन माह तक रहने और खाने की निःशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं सभी दस्तावेजों की छायाप्रति साथ लेकर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित हों। यह जानकारी अंकित भारती, माननीय विधायक सैदपुर (गाज़ीपुर) द्वारा दी गई है।

संपर्क सूत्र: 9810619139, 9873524944, 9721233417, 9599507505।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें