नंदगंज(गाज़ीपुर)। आगामी त्योहार होली और ईद के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना रामपुर माझा पुलिस टीम द्वारा रविवार को रूट मार्च/पैदल गश्त किया गया।
थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज मोतीलाल, उपनिरीक्षक राकेश यादव, उपनिरीक्षक सरोज पांडेय तथा उपनिरीक्षक दयाराम मौर्य मय फोर्स के साथ देवकली बाजार में पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानदारों और आमजन से संवाद स्थापित किया तथा सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
