अवैध गतिविधियों की सूचना पर होटल में पुलिस का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी


गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर में पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी की है पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना कोतवाली क्षेत्र के आमघाट इलाके में स्थित एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट में कुछ अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसडीएम और क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने होटल के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रजिस्टरों को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के दौरान अभी तक किसी गंभीर अवैध कृत्य की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन होटल प्रबंधन द्वारा नियमों और मानकों के उल्लंघन की बात सामने आई।

प्रशासन ने सुरक्षा और जांच के मद्देनजर होटल को अस्थाई रूप से सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाएगी और यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो होटल संचालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी सिटी राकेश मिश्रा ने बताया कि “हमें थाना कोतवाली क्षेत्र के आमघाट इलाके में स्थित एसवी होटल एंड रेस्टोरेंट में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मैं स्वयं, एसडीएम साहब और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ यहां पहुंचे। होटल के सभी रजिस्टरों और दस्तावेजों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। मौके पर जो लोग मौजूद थे, उनकी भी जांच की गई है, लेकिन अभी तक कोई बड़ी अवैध बात प्रकाश में नहीं आई है। हालांकि, होटल संचालन के कुछ मानकों का उल्लंघन होता हुआ प्रतीत हो रहा है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है और फिलहाल के लिए होटल को अस्थाई रूप से लॉक कर दिया गया है। जांच के बाद नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें