एबीवीपी गाजीपुर ने चलाया परिसर चलो अभियान फेज 3.0


एबीवीपी के कार्यकर्ता महाविद्यालय का कर रहे सर्वेक्षण

गाजीपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर के वर्तमान स्थिति को जानने के लिए परिसर चलो अभियान फेज 3.0 के माध्यम से कार्यकर्ताओं की टोली बनकर महाविद्यालय के वर्तमान स्थिति का सर्वेक्षण कर रहे है। छात्रों की उपस्थिति में लगातार गिरावट को देखते हुवे राष्ट्रीय आवाहन पर महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का सर्वेक्षण प्रारम्भ कर दिया गया है । इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं नें राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,पीजी कॉलेज एवं अन्य महाविद्यालय में सर्वेक्षण कर 42 बिन्दुओं पर छात्र छात्राओं से चर्चा कर जानकारी इकट्ठा किया और सर्वेक्षण फार्म को भरा, सर्वेक्षण में महाविद्यालय की मान्यता ,उसके मानक ,परिसर की सम्बद्धता, यू जी सी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम, स्वच्छ कक्षाएं,प्रयोगशालाएं,खेल सामग्री,शिक्षक छात्र अनुपात,छात्राओं के लिए महिला सुरक्षा कर्मी,कामन रूम,अनुभवी शिक्षक, पाठ्यक्रम के नाम,पाठ्यक्रम के शुल्क,शुद्ध पेयजल ,शौचालय, दिव्यांग छात्र ,छात्राओं के लिए रैम्प,ब्रेल साइनेज, स्पर्श पथ, शौचालय ,पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन प्रणाली,एंटी रैगिंग कमेटी,शिकायत सुझाव पेटिका, अग्निशमन्यक यंत्र ,साइकिल स्टैंड, इंटर्नशिप, प्लेसमेंट सेल ,परिसर में सेनेटरी नैपकिन वैंडिग मशीन इत्यादि सुविधाओं की जानकारी इकट्ठा किया । प्रांत कार्यकारणी सदस्य ईशान पॉल नें बताया कोरोना काल के बाद से परिसरों में विद्यार्थीयों का आना कम हो गया है।विद्यार्थी सीधे तौर पर कोचिंग संस्थाओं पर निर्भर हो गये है।जिससे उनका मानसिक, बौद्धिक सामाजिक ,शैक्षणिक विकास रूकता जा रहा। यह पुरे देश के लिए चिंता का विषय होता जा रहा है। इसका कारण पता करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।जिले भर में कुल तीन सौ सैंतालीस महाविद्यालय है जो कि सिर्फ प्रवेश लेकर परीक्षा करता है।नगर मंत्री वायु पाठक ने बताया कि महाविद्यालय में हजारों छात्र छात्राएं पंजीकृत है लेकिन परिसर में पहुंचने पर न तो छात्र दिखाई पड़ रहे हैं न तो शिक्षक। विद्यार्थी परिषद महाविद्यालयों का सर्वेक्षण कर के सरकार से ऐसे महाविद्यालय पर कार्यवाही के लिए मांग करेगा।उक्त अवसर पर अंकित यादव,अंबुज तिवारी,विपुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें