भांवरकोल पुलिस का शिकंजा कसा: गोवंश से लदी पिकअप पकड़ी, कट्टा-कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार


गाजीपुर। जनपद में अपराध और गोवंश तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गोवंश से लदी महिंद्रा पिकअप को पकड़ते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वाहन से 06 गोवंश, 03 रस्सियां तथा एक देशी कट्टा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय पुलिस टीम के साथ 24 फरवरी 2026 की रात्रि संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन संख्या UP62 AT 6397 में गोवंश को अवैध वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने अजईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी के दौरान वाहन में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 03 गाय व 03 बछड़े बरामद हुए। आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने मौके से राज करन सिंह (36 वर्ष) पुत्र राम नरेश, निवासी ग्राम सोन का पुरवा, पचमहुआ थाना बागराय जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 46/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम एवं 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में हेड कांस्टेबल सुबाष यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय, कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल दुर्गेश खरवार की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गोवंश तस्करी, अवैध असलहा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें