बिहार में हुआ सड़क हादसा, मुहम्मदाबाद के युवक की मौत


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश खरवार की शनिवार रात बिहार में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी ट्रक की टक्कर से हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार राकेश अपने मित्र के तिलकोत्सव में शामिल होने कोचस गए थे। रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौटते समय राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।गंभीर रूप से घायल राकेश को बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को उनका शव पैतृक गांव अहिरौली पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक अपने पीछे मां उषा देवी, पत्नी दीपा खरवार, दो वर्षीय पुत्र दिव्यांशु और छोटे भाई हरिकेश खरवार को छोड़ गए हैं। पिता अशोक खरवार बाहर नौकरी करते हैं और सूचना मिलते ही गांव के लिए रवाना हो गए।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें