राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष युवा सम्मेलन में युवाओं को मिला राष्ट्रनिर्माण का संदेश, मुख्य अतिथि अंकुर श्रीवास्तव ने सामाजिक समरसता, एकता और नागरिकता पर रखे विचार


नंदगंज (गाज़ीपुर) खंड देवकली, 22 फरवरी 2026 रविवार को

डीह बाबा मैदान, देवकली बाजार में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष युवा सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक दायित्वों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजयुमो जिला मंत्री एवं भावी जिला पंचायत प्रत्याशी देवकली चतुर्थ अंकुर श्रीवास्तव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की शक्ति हैं। जिस देश के युवा जागरूक, शिक्षित और अनुशासित होते हैं, वही देश प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है।”

उन्होंने भारत की सनातन परंपरा “वसुधैव कुटुंबकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपनी संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करें तथा समाज में समरसता और एकता को सुदृढ़ करें।

मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने सामाजिक समरसता, सामाजिक एकता, कुटुंब प्रबोधन एवं जिम्मेदार नागरिकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महेश भाई साहब उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता रमेश जी ने की। साथ ही नन्हे भाई साहब, विकास एवं प्रवीण सहित अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

सम्मेलन का उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवाओं में राष्ट्रभाव, अनुशासन, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सशक्त करना रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें