गाजीपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान


गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला पर जानलेवा हमले का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार, 21 फरवरी 2026 की रात करीब 8:30 बजे मरदह थाना क्षेत्र के जलालाबाद मोड़ के पास घटी। पुलिस ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला अपने साथियों अमर नाथ शर्मा और विशाल कुशवाहा के साथ अपनी निजी स्कार्पियो गाड़ी से एक निमंत्रण में जा रहे थे। मरदह अण्डर पास से निकलते ही एक इनोवा क्रिएस्टा गाड़ी यूपी 54 एवी 6363 ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया और उन्हें आगे नहीं निकलने दिया। जब विश्व प्रकाश अकेला ने गाड़ी से उतरकर इनोवा सवार लोगों से रास्ता देने का अनुरोध किया, तो इनोवा में बैठे लोगों ने उनके साथ भद्दी गालियां देते हुए दुर्व्यवहार किया। विवाद के दौरान, इनोवा में बैठे एक व्यक्ति ने “गोली मार दो” का आदेश दिया, जिसके बाद पीछे बैठे एक शख्स ने हत्या के इरादे से पिस्टल निकालकर विश्व प्रकाश अकेला पर फायर करने की कोशिश की।

साथी की सूझबूझ से बची जान

मौके पर मौजूद अमर नाथ शर्मा ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए हमलावर का हाथ पकड़ लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई और जिलाध्यक्ष की जान बच गई।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित की शिकायत पर मरदह पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने इनोवा गाड़ी में सवार लगभग 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जाँच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें